जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गैंग की महिला लीडर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों के वीडियो और फोटो बनाकर विदेशी नंबरों पर भेजते थे। इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे और वे अन्य युवाओं को भी इस काम के लिए लालच देकर जोड़ रहे थे।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में विदेशी नंबरों के साथ चैट और संवेदनशील स्थानों की फोटो-वीडियो भी मिली हैं। दो दिन पहले ही नाहल गांव में भी जेल भेजे गए हैं।
Source: Dainik Jagran March 14, 2026 14:36 UTC