गांधी मैदान स्टेडियम में आज शान से लहराएगा तिरंगा - News Summed Up

गांधी मैदान स्टेडियम में आज शान से लहराएगा तिरंगा


गांधी मैदान स्टेडियम में आज शान से लहराएगा तिरंगागया। गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रहमणियम स्टेडियम में जिले के प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा सुबह 9 बजे तिरंगा फहराएंगे। स्टेडियम में झंडोत्तोलन समारोह को लेकर तैयारी की गई है। यहां विभिन्न विभाग की ओर से झांकी निकालने की तैयारी की गई है। जल-जीवन-हरियाली से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जीविका, शराबबंदी व अन्य विकास योजनाओं की झांकी निकाली जाएगी। मंत्री प्रभारी मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा यहां परेड की सलामी देंगे। इससे पहले नगर में स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी।--------सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साहगया में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर अपने-अपने विद्यालयों में कार्यक्रम देने के लिए प्रतिभागी बच्चों में उत्साह है। संग्रहालय सभागार में संध्या 6 बजे से गणतंत्र दिवस का रंगारंग कार्यक्रम होगा।-----------खूब बिका तिरंगा, बापू टोपी व बैच-रिबनगणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शनिवार को गया में बाजार पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। खादी ग्रामोद्योग समिति से लेकर अन्य दुकानों में तिरंगा, बापू टोपी, बैच, रिबन व अन्य सामानों की खुब बिक्री हुई। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी पसंद की सामानों को खरीदा है। बाजार में दो रुपये से लेकर 400 रूपये तक का तिरंगा बिका।-------पैकेजिंगखादी ग्रामोद्योग समिति से बनी टोपियां व पांच हजार तिरंगा :खादी ग्रामोद्योग समिति से पूरे मगध प्रमंडल के लिए पांच हजार तिरंगा व पांच हजार गांधी टोपी बनाकर विभिन्न केंद्रों पर भेजा गया। जिले में करीब डेढ़ हजार तिरंगा व टोपी इस बार बनाकर भेजा गया है। खादी का बना हुआ तिरंगा बाजार में बिकता है।---------फोटो: 206 गणतंत्र दिवस पर बनेगी गर्मागर्म जलेबी, लिए गए ऑर्डरजासं, गया : देश की राष्ट्रीय मिठाई जलेबी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। गणतंत्र दिवस पर लोगों की डिमांड के अनुरूप जलेबी बनाने के लिए हर तरफ तैयारी की गई है। मिठाई की दुकानों से लेकर अनेक फुटपाथी दुकानों पर आज पूरे दिन जलेबी बनेगी। एक अनुमान के मुताबिक अकेले गया शहर में करीब 250 क्विंटल जलेबी की खपत होने का अनुमान है। बाजार में एक किलो जलेबी 100 रुपये में बिकेगी। स्टेशन से सटे एक मिठाई दुकान में कलौंदी के ललन दास ने कहा कि वह 15 साल से जलेबी बना रहे हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर एक दिन पहले रात में ही तैयारी कर लेता हूं। गया में स्थाई व फुटपाथी दुकानों को मिलाकर करीब 300 जलेबी की दुकानें गणतंत्र दिवस पर सजेगी।---ग्राफिक्स:कहां, किस समय पर होगा झंडोत्तोलन गांधी मैदान स्टेडियम-सुबह 9 बजेगांधी मंडप-सुबह 10 बजेप्रमंडल कार्यालय-सुबह 10:20 बजेकलेक्ट्रेट-सुबह 10:30 बजेशहीद स्मारक, कोतवाली-सुबह 10:35बजेगांधी स्मारक चौक-10:40 बजेराजेंद्र स्मारक चौक-10:45 बजेजिला परिषद-10:55 बजेअनुमंडल कार्यालय गया-11 बजेपुलिस केंद्र, गया-11:05 बजेगया नगर निगम-11:15 बजे--------------------Posted By: Jagranडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 25, 2020 21:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */