गर्लफ्रेंड को महिला आयोग ने घर से छुड़ाया तो सामने आई असली सच्चाई - News Summed Up

गर्लफ्रेंड को महिला आयोग ने घर से छुड़ाया तो सामने आई असली सच्चाई


नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली महिला आयोग (Delhi commission for women) ने 27 वर्षीय युवती को उसके घर से ही मुक्त कराया है। आयोग में 181 महिला हेल्प लाइन पर एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि युवती के प्रेम विवाह करने की जिद के विरोध में उसे घर पर कैद किया गया है। हालांकि, थाने में युवती ने अपने परिजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि हेल्प लाइन में की गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसका एक दोस्त इटावा (उत्तर प्रदेश) में रहता है। वह अपने साथ काम करने वाली युवती से प्यार करता है। युवती दिल्ली की रहने वाली है। छुट्टियों में युवती दिल्ली में सुल्तानपुरी स्थित अपने घर गई थी।युवती को घर पहुंचने पर पता चला कि उसके परिजन शादी तय कर रहे थे। उसने परिजन को बताया कि वह साथ काम करने वाले युवक से शादी करना चाहती है। परिजन ने इसका विरोध किया। युवती का फोन छीन लिया और उसे घर में बंद कर लिया।शिकायत पर आयोग की टीम ने युवती को उसके घर से छुड़ाया। युवती ने पुलिस को बताया कि परिजन प्रेम विवाह के खिलाफ हैं। इस वजह से परिजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और वह उनके साथ नहीं रहना चाहती है।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: JP Yadav


Source: Dainik Jagran June 12, 2019 06:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */