नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने हजूर साहिब नांदेड़ से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नांदेड़ से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन क्रमांक 07621 हर शनिवार को नांदेड़ से चलेगी और रविवार की सुबह ग्वालियर आएगी। अप्रैल महीने में यह ट्रेन 11, 18 और 25 तारीख को चलेगी, जबकि मई में इसके आठ फेरे दो, नौ, 16, 23 और 30 तारीख को होंगे।ट्रेन का समय और प्रमुख स्टॉपेज यह ट्रेन शनिवार सुबह 8:45 बजे नांदेड़ से प्रस्थान करेगी और पूर्णा, परभणी, सेलू, परतूर, जालना, औरंगाबाद, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी होते हुए रविवार सुबह 7:25 बजे ग्वालियर आएगी। इसके बाद आगरा कैंट और मथुरा होते हुए दोपहर दो बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
Source: Dainik Jagran April 11, 2026 20:22 UTC