हरियाणा (सिरसा) । लायन्स क्लब सिरसा ग्रीन द्वारा लियो डॉली मेहता का जन्मदिन एक अनोखी सोच के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झुग्गी झोपडियों में रहने वाली 25 गरीब लड़कियों को एक निजी होटल में दोपहर भोज करवाया गया और उन्हीं के साथ केक काटकर डोली मेहता का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरसा अशोक गर्ग की धर्मपत्नी रजनी गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि लायन लेडी विनीता अग्रवाल व मधु शाह विशेष अतिथि के तौर पर शरीक हुए।संतोष सेठी व शिवानी सलूजा ने परियोजना अधिकारी की भूमिका अदा की। प्रधान डॉ. अनुपमा सेतिया ने लॉयन विपिन मेहता व आशा मेहता को बेटी के जन्मदिन पर इस नेक कार्य के लिए पूरी टीम की ओर से बधाई दी। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब सिरसा ग्रीन निरंतर नई सोच के साथ समाज सेवा के कार्यों में तत्पर है।मुख्यातिथि रजनी गर्ग ने क्लब द्वारा आयोजित परियोजना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर आशा मेहता, अंजू बंसल, अनुराधा गोयल, शिवानी सलूजा, सरोज गोयल, मीनाक्षी कुकरेजा, सुनीता बजाज, साक्षी मेहता, संतोष सेठी, लियो डॉ दीक्षा सेठी, आकाश मेहता ,आर्यमन सेतिया, विनायक सेतिया भी मौजूद थे।
Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 07:52 UTC