एनबीटी न्यूज, फरीदाबाद: लॉकडाउन के दौरान उड़ान संस्था की ओर से दिहाड़ी मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों को राशन वितरण किया गया। उड़ान संस्था की प्रधान राजबाला के नेतृत्व में गरीबों में सूखा राशन बांटा गया। इस अवसर पर अनीता देशराज, एकता चौधरी, ममता भड़ाना, सुनीता गुप्ता, आभा बत्रा, अंशु चौपड़ा, अंजू अग्रवाल, अंजू तायल, रितू सचदेवा, बबीता सचदेवा व आशा तंवर आदि मौजूद रहीं।
Source: Navbharat Times June 11, 2020 02:26 UTC