Dainik Bhaskar May 11, 2019, 12:05 PM ISTपुलिस ने गया के सांसद हरि मांझी के छोटे पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कियागया. मगध मेडिकल थाना के वीर कुंअर सिंह कॉलोनी रोड नंबर 9 से पुलिस ने गया के सांसद हरि मांझी के छोटे पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। पत्नी और परिवार के कुछ सदस्यों को बेरहमी से पिटाई करते प्रशिक्षु डीएसपी सह मगध मेडिकल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने इसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।इधर पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी सोनम देवी का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर पत्नी सोनम कुमार ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि पति राहुल कुमार शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे घर में आया। घर में आते ही उसने उसे गालियां देनी शुरू कर दी।एफआईआर में कहा है कि पति राहुल कुमार से उसने गाली देने का कारण पूछा तो उसने कमर से बेल्ट निकाली और शरीर पर बरसाने लगा। इसके बाद उसने जूते से शरीर को रौंदा और फिर गला दबाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान बीच-बचाव को आगे आई ननद सुमन देवी को उसने पिटाई करनी शुरू कर दी। ननद के गर्भवती रहने के बावजूद उसने कोई रहम नहीं दिखाई। बच्चे आदित्य और अनुरागिनी को भी उसने नहीं छोड़ा।घर के लोग कह रहे थे जान बचा दीजिएनशे में शैतान हुए राहुल के नहीं थमने की स्थिति में परिवार के लोगों ने ही मगध मेडिकल थाना की पुलिस को सूचना दी। यह भी गुहार लगाई कि सोनम की जान बचाईए। इसके बीच प्रशिक्षु डीएसपी मौके पर पहुंच गए और राहुल को पकड़ा।शनिवार को भेजा जाएगा जेल: प्रशिक्षु डीएसपीसांसद के छोटे बेटे राहुल को गिरफ्तार किया गया है। उसे मौके से पत्नी की बेरहमी से पिटाई करते पकड़ा गया। मेडिकल जांच में उसके शराब के नशे में धुत होने की बात की भी पुष्टि हुई है।- रंजीत कुमार रजक, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष, मगध मेडिकल।
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 06:36 UTC