खास बातें भोजपुरी के खलनायक हैं काजल राघवानी अवधेश मिश्रा संग किया डांस 'प्रतिबंध' फिल्म में करेंगे कामभोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ विलेन की भूमिका निभाने वाले एक्टर अवधेश मिश्राभोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की नई जोड़ी को देखकर आप जल्द ही हैरान होने वाले हैं. जी हां, जिन्हें अक्सर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के साथ फिल्मों में देखा गया है, अब वह भोजपुरी में महाखलनायक नाम से मशहूर एक्टर अवधेश मिश्रा के साथ दिखाई देंगी. काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हो चुकी है. इस फिल्म में युवा स्टार अरविन्द अकेला (कल्लू), अवधेश मिश्रा, काजल राघवानी, अनिता रावत, देव सिंह आदि मुख्य किरदार में नजर आएंगे. मालूम हो कि काजल राघवानी की गिनती भोजपुरी के उन कलाकारों में होती है, जो लगातार अपनी भूमिका में वेरियेशन के साथ दिखती हैं.
Source: NDTV September 26, 2018 14:59 UTC