Hindi NewsLocalRajasthanSikarJhunjhunuLiquor Contract Operator Shot Dead In Dudhva, Relatives Accused Some PeopleAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपखेतड़ी में मर्डर: दूधवा में शराब ठेका संचालक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने कुछ लोगों पर लगाया आरोपझुंझुनूं 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकगोली मारकर हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।खेतड़ी के गांव दूधवा में गुरुवार देर रात को एक शराब ठेके के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दूधवा निवासी महेन्द्र गुर्जर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।जानकारी के अनुसार दूधवा निवासी महेन्द्र गुर्जर का दूधवा में शराब का ठेका है। गुरुवार रात करीब 10-11 बजे गांव में शराब ठेका संचालक महेन्द्र गुर्जर पर अचानक किसी ने फायरिंग कर दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए महेन्द्र गुर्जर को नारनौल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने दूधवा के ही चुन्नीलाल व रूपचंद पर महेन्द्र गुर्जर की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार व थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा मय जाब्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वारदात को लेकर जानकारी जुटाई। जानकारी में सामने आया है कि महेन्द्र गुर्जर व आरापियों के बीच शराब के मामले को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस थाने में परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। वहीं मृतक का नारनौल के अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
Source: Dainik Bhaskar May 28, 2021 17:16 UTC