ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की मौत को लेकर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लारिजानी की मौत यूं ही नहीं जाएगी, हम खून की हर बूंद का बदला लेंगे. इस बयान में ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा कि आतंक के ऐसे काम करके केवल दुश्मनों की शत्रुता को दर्शाते हैं और इस्लामी राष्ट्र के संकल्प को मजबूत करेंगे. अली लारिजानी की मौत खामेनेई की मौत से बड़ा झटका क्यों? रिपोर्ट के अनुसार ईरान की अली लारिजानी की मौत ईरान के लिए एक विनाशकारी झटका है और संभवतः युद्ध की शुरुआत में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से भी बड़ा उलटफेर है.
Source: NDTV March 18, 2026 21:17 UTC