खून का बदला खून से लेने के ऐलान से मेरठ के गांव में बने तनाव के हालात, मेहरमती-गणेशपुर में फोर्स की तैनाती जारी - News Summed Up

खून का बदला खून से लेने के ऐलान से मेरठ के गांव में बने तनाव के हालात, मेहरमती-गणेशपुर में फोर्स की तैनाती जारी


संवाद सूत्र, जागरण, सरधना (मेरठ)। मेहरमती-गणेशपुर गांव में ईद के दिन हुए खूनी संघर्ष व दो लोगों की मौत से आक्रोशित भीड़ ने शनिवार देर रात आरोपितों के घर पर हमला बोल दिया। घर में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। रविवार सुबह ग्राम प्रधान के भाइयों के शव गांव पहुंचे तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों के शव सिपुर्द-एक खाक किए गए।ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी व घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया। गांव में टकराव के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए सोमवार को भी गांव में भारी पुलिस व पीएसी तैनात है।पुलिस ने नामजद इरशाद उर्फ चीनू, साकिब व साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। शनिवार को ईद के दिन महज एक हजार रुपये के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। शुरुआत कब्रिस्तान में इरशाद और सलमान के बीच हुई। जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था।


Source: Dainik Jagran March 23, 2026 14:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */