दरअसल कई बार प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती है, जिससे उन्हें काफी आर्थिक हानि होती है. उनका कहना है कि इससे किसानों को होने वाले नुकसान की काफी हद तक क्षतिपूर्ति हो सकेगी. मुआवजा राशि को बढ़ाने का निर्णयइस दौरान दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अब किसानों की मांग पर एक बार फिर उक्त मुआवजा राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. दुष्यंत चौटाला ने आगे बताया कि इससे नीचे के स्लैब में भी मुआवजा राशि में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि किसानों के खाते में विभिन्न एजेंसिंयों द्वारा धान की खरीद के 8,900 करोड़ रुपए भेजे गए हैं.
Source: Dainik Jagran November 11, 2021 08:25 UTC