खालसा कॉलेज आॅफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज मोहाली में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल के डीन त्रिशनजीत कौर ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ गुरु नानक सिंह स्टडीज एकेडमी के इंचार्ज डॉ जसपाल कौर कंग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। जिसके बाद विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे जिनमें शिक्षा, स्पोर्ट्स, कल्चरल और अन्य गतिविधियां शामिल थी, को मेडल व सर्टीफिकेट देकर सम्मानित भी किया। कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. हरीश कुमारी ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया और स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी ने कहा कि खेल अनुशासन, ऊर्जा के साथ-साथ टीम भावना के साथ खेला जाता है। जो किसी भी स्टूडेंट्स को अपना करियर बनाने के लिए इन तीनों वस्तुओं की जरूरत होती है।
Source: Dainik Bhaskar May 03, 2019 01:52 UTC