खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी, यूपी पुलिस को मिले विशेष निगरानी के निर्देश - News Summed Up

खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी, यूपी पुलिस को मिले विशेष निगरानी के निर्देश


राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। होली पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं।इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि संवेदनशील जिलों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।इंटरनेट मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री का समय रहते संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा सके।प्रदेश के सभी जोनल एडीजी, रेंज आइजी और जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया गया है कि होली के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। पीआरवी और डायल 112 को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।


Source: Dainik Jagran March 02, 2026 01:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */