खाने की 2 फ्री थाली के चक्कर में महिला के अकाउंट से उड़ गए ₹50 हजार - News Summed Up

खाने की 2 फ्री थाली के चक्कर में महिला के अकाउंट से उड़ गए ₹50 हजार


सोशल मीडिया ऑफर की दुनिया है! यहां सेल और डिस्काउंट का प्रतिशत देखकर इंसान खरीदारी की तरफ खींचा चला जाता है। लेकिन कुछ लोग जरूरत से ज्यादा सस्ती डील के चक्कर में धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। बेंगलुरु की एक 58 वर्षीय महिला के साथ ऐसा ही हुआ। दरअसल, महिला ने फेसबुक पर 250 रुपये में खाने का बड़ा ही आकर्षक ऑफर देखा। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ₹250 के चक्कर में उनके 50 हजार रुपये चले जाएंगे।₹250 में मिल रही थीं तीन थालियांहमारे सहयोगी ‘टाइम्स ऑफ इंडिया‘ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पिछले हफ्ते तब हुई जब येलाचेनाहल्ली की सविता शर्मा ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें एक 250 रुपये की थाली खरीदने पर दो थालियां फ्री में दी जा रही थीं। विज्ञापन में रेस्टोरेंट का पता सदाशिवनगर दिया गया था।जब पेयमेंट के लिए भेजा एक लिंकसविता शर्मा ने विज्ञापन में दिए नंबर पर फोन किया और कहा कि वो खाना ऑर्डर करना चाहती हैं। दूसरी तरफ से बोल रहे शख्स ने बताया कि उन्हें 10 रुपये अदा करके ऑर्डर बुक करना होगा और बाकी का बैलेंस खाना डिलिवरी के टाइम कैश में चुका सकती हैं।अचानक बैंक से उड़ गए ₹49,996शख्स ने शुरुआती पेयमेंट के लिए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने पर एक फार्म खुला। सविता ने अपने डेबिट कार्ड और पिन नंबर की जानकारी भरकर जैसे ही उस फार्म को सबमिट किया उनके अकाउंट से 49,996 रुपये कट गए। उन्हें पैसे कटने की जानकारी SMS से हुई।किसी ने नहीं उठाया दोबारा फोन…जब उन्होंने विज्ञापन वाले नंबर पर दोबारा कॉल किया, लेकिन फोन बंद था। अगले दिन सविता शर्मा ने इस धोखाधड़ी की शिकायत साउथ इकनॉमिक ऑफेंस नारकोटिक्स (CEN) पुलिस स्टेशन में की।


Source: Navbharat Times December 29, 2020 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */