मेरठ ब्यूरो। शहर में सफाई व्यवस्था प्रमुख मुद्दा है। लाख दावों के बावजूद शहर के डंपिंग प्लेस ओवरफ्लो हो गए हैं। इससे सडक़ किनारे बदबू फैली रहती है। यही नहीं, संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा रहता है। सिटी की इसी प्रॉब्लम के हर पहलू को जिम्मेदार अधिकारियों की नजर में लाने के लिए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने कूड़े का क्या करें कैंपेन की शुरूआत की थी। इसके तहत कूड़ा निस्तारण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।निगम ने चलाया अभियानदैनिक जागरण आई नेक्स्ट के कैंपेन के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई। इसके बाद शहर में कूड़े को साफ करने की कवायद शुरू की गई। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने शहर के लोहियानगर, मोहनपुरी और हनुमानपुरी में कार्ययोजना तैयार कर सफाई अभियान शुरू किया। इसके तहत शहर के प्रमुख वार्डों में कूड़ा स्थल और नालों में सफाई अभियान चलाया गया।कूड़े के ढेरों पर चली झाडूगौरतलब है कि बीते दिनों शहर में डंपिंग ग्राउंड ओवर फ्लो हो गए थे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी कई जगह नहीं हो रहा था। इससे शहर में जगह जगह लगे कूड़े के ढ़ेर और गंदगी की समस्या हो गई थी। इसे दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए निगम की टीम ने जगह जगह कूड़े की सफाई को तेज कर दिया। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाते हुए सडक़ किराने, पार्क और बाजारें से कूड़े को साफ कराया।अस्थाई खत्तों पर चली झाडूवहीं शहर के लोगों की समस्या बने अस्थाई खत्ते और ओवरफ्लो डस्टबिन पर भी निगम की टीम ने काम शुरु कर दिया। इसके तहत विभिन्न वार्डों में, मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर जगह जगह लगे कूड़े के ढेर साफ कराया गया। अलग अलग टीम को सुपरवाइजर के निर्देश अपने अपने वार्ड में अलर्ट कर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल कालेज, मंदिर परिसर आदि के आसपास कूड़े की सफाई कराई गई।नालों पर चली जेसीबीइसके साथ ही नालों में बह रही गंदगी को साफ करने के लिए शहर के प्रमुख नाले भूमिला पुल से नाले से सफाई अभियान की शुरुआत कर दी। ओडियन नाले मेंं रात्रि कालीन सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। सुभाषनगर, थापरनगर नाले में भी निगम की टीमों ने बड़ी जेसीबी से सिल्ट निकालने का काम शुरु कर दिया। साथ ही शहर के बाजारों में छोटे नालों की मिनी जेसीबी से सफाई शुरु कराई गई है।कूड़ा कलेक्शन भी शुरूवहीं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से वंचित गलियों में कूड़ा कलेक्शन गाडिय़ां पहुंचाने के लिए बीवीजी इंडिया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने आदेश जारी करते हुए सभी गलियों को कवर करने और राउंड बढ़ाने के निर्देश देते हुए कूड़ा कलेक्शन गाडिय़ों की मॉनीटरिंग शुरु कर दी। साथ ही आम जनता को जागरुक करते हुए वार्ड में गाड़ी ना आने पर कंट्रोल रूम में जानकारी देने की अपील की है।लोहियानगर का बोझ संभालेगा गांवडीवहीं नगर निगम की योजना है कि लोहियानगर में लगातार बढ़ रहे कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए गांवडी मे खाली प्लांट में फ्रेश कूड़े को एकत्र किया जाएगा। इससे लोहियानगर में कूड़ा पहुंंचना बंद हो जाएगा और लोहियानगर मे ंएकत्र कूड़े को सेग्रीगेट कर ब्रिकी की जाएगी। इसके अलावा बचे हुए वेस्ट से खाद व बिजली बनाने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। हालांकि इन योजनाओं पर पहले भी विचार किया जा चुका है लेकिन अभी तक लागू नही हुई।लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर को कम करने के लिए प्लांट की क्षमता को बढ़ाया जा चुका है। सेग्रीगेट हुए कूड़े की बिक्री के लिए नए टेंडर निकाले जाएंगे। इसके अलावा गांवड़ी में फ्रेश कूड़े का कलेक्शन कर लोहियानगर में कूड़ा एकत्र करना बंद किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत कर काम शुरु किया जाएगा।- ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्तहमारे वार्ड में जगह जगह कूड़े का ढ़ेर लगा रहता है। इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी थी लेकिन अब दो दिन से टीम वार्ड में दिखाई दे रही है।- शशिकांतहमारे मोहल्ले में पार्क के पास कई माह से गंदगी एकत्र थी। जिसको आज नगर निगम की सफाई कर्मचारियों की टीम ने साफ कर दिया।- नरेशभूमिया पुल नाले में लगातार रोजाना रात को निगम द्वारा सफाई कराई जा रही है। इस असर है कि नाला कुछ साफ दिख रहा है।- अंकित
Source: Dainik Jagran May 27, 2023 07:42 UTC