लालकिला और सलीमगढ़ किले को जोड़ने वाले ऐतिहासिक मंगी ब्रिज दिनोंदिन खतरनाक होता जा रहा है। 15 दिन पहले एक बड़ा ट्रक गुजरने पर ब्रिज के निचले भाग का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया है। रात में गिरे हिस्से को आसपास रहने वाले लोगों ने हटा दिया है। इसके बाद से ब्रिज इस हिस्से में नीचे की ओर से और खोखला दिखने लगा है। एएसआइ के उत्तरी मंडल के पूर्व निदेशक पद्मश्री डा के के मोहम्मद करते हैं कि इस ब्रिज का संरक्षण कार्य जल्द से जल्द कराया जाना बहुत जरूरी है। इसके अलावा इस भाग में सड़क को नीचा किए जाने की जरूरत है। अन्यथा ब्रिज को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है। बता दें कि यह ब्रिजराज्य ब्यूरो,नई दिल्ली : लाल किले और सलीमगढ़ किले को जोड़ने वाला मंगी ब्रिज ट्रक के टकरा जाने से खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इससे दुघर्टना होने की आशंका है। इसे देखते हुए इस ब्रिज की एक लेन से यातायात बंद कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व लोक निर्माण विभाग के विशेषज्ञ टीमों ने मौका मुआयना किया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि संरक्षण कार्य कर ब्रिज को बचाया जा सकता है। संरक्षण कार्य अगले सप्ताह तक शुरू कर दिया जाएगा।रिग रोड पर इस ब्रिज के नीचे राजघाट की ओर से आइएसबीटी की ओर यातायात जाता है। कुछ दिन पहले एक ट्रक के ऊपर का भाग टकरा जाने ब्रिज के निचले भाग का काफी हिस्सा टूट गया था। रात में गिरे हिस्से के बाद से यह ब्रिज नीचे की ओर से और खोखला दिखने लगा है। ब्रिज के नीचे से तीन लेन से यातायात गुजरता है। पहली लेन से राजघाट व सलीमगढ़ बाईपास रोड से आकर यमुना बाजार की ओर जाने का रास्ता है। दूसरी लेन हनुमान मंदिर की तरफ पुल के ऊपर जाती है। यह लेन 2009-2010 में इसी तरह ट्रक-टाला निकलने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। 2013 में ब्रिज के इस भाग की मरम्मत कराई गई थी तथा इस भाग के नीचे से गुजरने वाली सड़क के भाग को करीब तीन फीट नीचा किया गया था। इस ब्रिज की तीसरी लेन व सबसे दाहिनी लेन अब क्षतिग्रस्त हुई है।एएसआइ अब तक इस बारे में 12 पत्र लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस को लिख चुका है। एएसआइ ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को गत मार्च में भी पत्र लिखा था कि पीडब्ल्यूडी ब्रिज की तीसरे लेन में आसपास के इलाके में सड़क को तीन फीट तक नीचा करे। एएसआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह तक इसका संरक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।बॉक्स150 वर्ष पहले किया गया था निर्माणलाल किले के पीछे स्थित इस ब्रिज का निर्माण 150 वर्ष पूर्व किया गया था। इसका प्रयोग लाल किले से सलीमगढ़ किले में जाने के लिए किया जाता था। फिलहाल इस ब्रिज के नीचे से रिग रोड गुजरता है। पुराना हो जाने से इस ब्रिज के ऊपर से वाहनों का आवागमन बंद है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran December 31, 2020 14:37 UTC