Hindi NewsSportsCricketVirat Kohli Sweats Outside Chennai Hotel Room Ahead Of India Vs England Test SeriesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपक्वारैंटाइन में पसीना बहा रहे कोहली: विराट ने होटल के रूम में जिम करते वीडियो शेयर किया, कहा- चाहें तो कहीं भी वर्कआउट कर सकते हैंभारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिछला टेस्ट दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला था। उन्होंने चेन्नई के एक होटल के रूम में जिम करते हुए वीडियो शेयर किया।टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी चेन्नई में क्वारैंटाइन में रह रहे हैं। यहां उन्हें 4 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से खेलना है। क्वारैंटाइन में सभी खिलाड़ियों को जिम करने की सुविधा भी दी गई है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने होटल के रूम में वर्कआउट करते वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।कोहली ने कैप्शन में लिखा, ‘‘क्वारैंटाइन में आपको जिम करने के साधन और म्यूजिक चाहिए होते हैं। यदि आप सच में चाहते हैं, तो कहीं भी वर्कआउट कर सकते हैं। सभी अपने दिनों (क्वारैंटाइन) को बेहतर बना सकते हैं।’’पिता बनने के बाद कोहली की पहली सीरीजभारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिछला टेस्ट दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला था। इसके बाद वे पैटरनिटी लीव पर चले गए थे। वे 11 जनवरी को ही बेटी के पिता बने हैं। इसके बाद कोहली की यह पहली सीरीज हैं।सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट निगेटिवदोनों टीम के खिलाड़ी पहले टेस्ट के लिए 27 जनवरी को ही चेन्नई पहुंच गए हैं। सभी का पहला कोरोना टेस्ट हो चुका, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी दो टेस्ट और होने हैं। 6 दिन के क्वारैंटाइन के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी अलग-अलग शेड्यूल में प्रैक्टिस कर सकेंगे।सीरीज के दौरान वही प्रोटोकॉल लागू रहेंगे, जो IPL के दौरान थे। भारतीय खिलाड़ी रूम में ही निक वेब और सोहम देसाई की निगरानी में फिजिकल एक्सरसाइज कर रहे।परिवार को साथ रखने की मंजूरीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को क्वारैंटाइन के दौरान भी परिवार को साथ रखने के मंजूरी दे दी है। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और हार्दिक पंड्या समेत ज्यादातर खिलाड़ी परिवार के साथ ही चेन्नई पहुंचे हैं।
Source: Dainik Bhaskar January 29, 2021 09:56 UTC