क्रूरता / बेटी ने मां को बंधक बनाकर खूब पीटा, बेटे ने ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पुलिस को दी सूचना - News Summed Up

क्रूरता / बेटी ने मां को बंधक बनाकर खूब पीटा, बेटे ने ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पुलिस को दी सूचना


महिला पुलिस ने बमुश्किल से बचायावजन अधिक होने के कारण वृ्द्धा अपना बचाव नहीं कर पाईशाहीबाग के पास अपार्टमेंट की घटनापुलिस ने दरवाजा खटखटाया, तो युवती ने नहीं खोलाDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 05:31 PM ISTअहमदाबाद. शहर के शाहीबाग के पास एक अपार्टमेंट में एक बेटी द्वारा अपनी मां को बंधक बनाकर उसकी पिटाई करने की घटना सामने आई है। इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले वृद्धा के बेटे ने अहमदाबाद पुलिस ने मदद मांगी। पुलिस कंट्रोल रूम में विदेश से आए फोन पर कुछ ही मिनटों में माधुपुरा पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस की शी टीम और डी स्टाफ के पुलिसकर्मियों ने समय रहते वृद्धा को बेटी के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जान बचा ली।युवती ने पुलिस को दी थी धमकीइस मामले में पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने के बाद माधुपुरा पुलिस स्टेशन के डी स्टाफ के पीएसआई अरविंद चावड़ा के साथ शी टीम की पुष्पा बेन, अंजू बेन, नीरु बेन और पायल बेन ने वृद्धा को बचाने के लिए पहुंची। टीम को घर का दरवाजा अंदर से बंद दिखा। जब दरवाजा खटखटाया गया, तो अंदर से युवती ने पुलिस को धमकी दी कि यदि पुलिस अंदर आई, तो वह वृद्धा काे चाकू से मार डालेगी। इससे पुलिस को पता चल गया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।युवती को बातों में उलझायाइस पर पुलिस ने युवती को बातों में उलझाना शुरू किया। दूसरी ओर डी स्टाफ ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। इस पर दमकल ने अपार्टमेंट के पीछे से सीढ़ी लगाई। फिर वहां से युवती के घर में प्रवेश किया। जहां पहले तो युवती को पकड़ा, फिर बंधक बनी महिला को बचाया। इस वृद्धा का वजन बहुत अधिक होने के कारण वह अपना बचाव करने में सक्षम नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने वृद्धा की बेटी को मानसिक रोगों के डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजा। वृद्धा को उनके एक स्वजन के यहां भेजकर उसे राहत दी।


Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */