क्रिकेट / वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया - News Summed Up

क्रिकेट / वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया


रायडू ने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर संन्यास लेने की जानकारी दीवर्ल्ड कप टीम में नहीं लिए जाने पर रायडू ने बीसीसीआई चयन समिति पर थ्रीडी चश्मे वाला तंज कसा थाधवन और शंकर के चोटिल होने के बावजूद रायडू को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिलीDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 02:19 PM ISTखेल डेस्क. भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू (33) ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। रायडू को वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया था। हालांकि, रायडू आईपीएल में खेलेंगे या नहीं यह साफ नहीं है।वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रायडू को रिजर्व में डालकर युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को मौका दिया गया। शंकर को चुनने के पीछ चयनकर्ताओं ने उन्हें 3 डी प्लेयर यानी बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर बताया था। इस पर रायडू ने ट्वीट किया था कि मैंने वर्ल्ड कप देखने के लिए 3 डी ग्लासेस खरीद लिए हैं।रायडू को छोड़कर पंत और मयंक चुने गएवर्ल्ड कप में शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बावजूद रायडू को मौका नहीं दिया गया। उन्हें नजरअंदाज करते हुए ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को चुना गया। आइसलैंड क्रिकेट ने भी ट्वीट के जरिए रायडू को अपने साथ जुड़ने का ऑफर दिया था।आखिरी वनडे में रायडू ने बनाए 2 रनरायडू ने जिम्बाव्बे के खिलाफ 24 जुलाई 2013 में खेले गए वनडे मैच से डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 63 रन की पारी खेली थी। रायडू ने अपना आखिरी वनडे इसी साल 8 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। आखिरी वनडे में रायडू ने 2 रन बनाए थे। मैच में भारत को 32 रन से हार मिली थी।55 वनडे में 1,694 रन बनाएरायडू ने 55 वनडे मैचों में 47.05 की औसत से 1,694 रन बनाए। इसमें उन्होंने तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए। रायडू ने 6 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 10.50 की औसत से 42 रन बनाए। हालांकि, उन्हें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 08:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */