क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे पुराने दुश्मन, ईडन गार्डेंस में आज इंग्लैंड-स्काटलैंड में महत्वपूर्ण मैच - News Summed Up

क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे पुराने दुश्मन, ईडन गार्डेंस में आज इंग्लैंड-स्काटलैंड में महत्वपूर्ण मैच


विशाल श्रेष्ठ, जागरण कोलकाता। औल्ड (एयूएलडी) एनिमी यानी पुराना दुश्मन। इस स्काटिश पद का इंग्लैंड-स्काटलैंड की ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता का बखान करने में विशेष रूप से इस्तेमाल होता है, जो रग्बी में सन 1871 व फुटबॉल में 1872 से बदस्तूर जारी है। युनाइटेड किंगडम के इन दो देशों के बीच अब क्रिकेट के मैदान में नई प्रतिद्वंद्विता शुरू हुई है। दोनों टीमें शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में टी-20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में भिड़ेंगी।संयोगवश इसी दिन लगभग एक ही समय दोनों देशों की रग्बी टीमें एडिनबर्ग में कैलकटा कप में एक-दूसरे से जोर आजमाइश कर रही होंगी। एक दिलचस्प संयोग यह भी है कि कैलकटा कोलकाता का ही पूर्व प्रचलित अंग्रेजी नाम है, जहां क्रिकेट मैच होने जा रहा है।प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों ने मौजूदा टी-20 विश्व कप में अब तक एक-एक मैच जीता व एक-एक हारा है।


Source: Dainik Jagran February 14, 2026 01:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */