Hindi NewsLocalDelhi ncrMirchi Was Cast In The Constable's Eyes, Yet The Half km Chased The CrookAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपक्राइम: कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची डाली, फिर भी आधा किमी पीछा कर पकड़ा बदमाशनई दिल्ली 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोकिशोरी से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाशआंखों में लाल मिर्ची पाउडर डलने के बाद भी आधा किलो मीटर दूर तक पीछा करते हुए कांस्टेबल साकेत ने बदमाश को नहीं छोड़ा। जबकि बदमाश का एक साथी स्कूटी से फरार होने में कामयाब हो गया। कांस्टेबल के इस कारनामे से पुलिस अधिकारियों ने उसकी काफी प्रशंसा की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क में रहने वाले समीर के रूप में हुई है।आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल जब्त किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के फरार साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है। डीसीपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कांस्टेबल साकेत केएन काटजू मार्ग थाने में तैनात है। गत गुरुवार को कांस्टेबल अपनी रफ्तार बाइक से जी ब्लॉक सेक्टर-16 रोहिणी में गश्त पर था।एक किशोरी उसकी तरफ शोर मचाती हुई आई। जिसने बताया कि स्कूटी सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया है। वह स्कूटी की तरफ भागा, टक्कर मारकर स्कूटी को गिरा भी दिया था। जब उसने समीर को पकड़ा। दोनों से उसकी हाथापाई हो गई। सलमान ने जेब से लाल मिर्ची पाउडर निकालकर उसकी आंख में डाल दिया। समीर को सलमान ने छुड़ा लिया।आंखों में जलन होने के बावजूद कांस्टेबल साकेत ने समीर का करीब आधा किलो मीटर तक भागकर पीछा किया। समीर गलियों में भागने लगा था। जिसको दबोच लिया। सलमान स्कूटी से फरार हो गया। कांस्टेबल ने फोन कर थाने में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समीर को पकड़ लिया। कांस्टेबल साकेत को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 23:15 UTC