क्या Jaipur में इस बार नहीं होगा एक भी आईपीएल मैच? इस कारण है संशय - News Summed Up

क्या Jaipur में इस बार नहीं होगा एक भी आईपीएल मैच? इस कारण है संशय


खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगामी संस्करण का आगाज 28 मार्च 2026 से होने जा रहा है। इसके लिए पहले 20 मैचों के लिए शेड्यूल भी जारी हो चुका है। हालांकि इन बीस मैचों में एक भी मैच की मेजबानी राजस्थान को नहीं मिली है। इससे राजस्थान और जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या इस बार उन्हें एक भी मैच एसएमएस स्टेडियम में बैठकर देखने को नहीं मिलेगा।संशय बना हुआ कि राजस्थान रॉयल्स का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम होगा या नहीं। खबरों के अनुसार, एसएमएस स्टेडियम की खराब हालत के चलते आईपीएल 2026 के मैच होने पर संशय बरकरार है। आईपीएल 2026 के पहले चरण के बीस मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें से एक भी मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में नहीं हो रहा है। अभी तक आईपीएल के 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है।राजस्थान रॉयल्स के इन चार टीमों से होंगे पहले चरण में मुकाबलेआईपीएल के पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 30 मार्च को गुवाहटी में खेलेगी। दूसरा मैच 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ अहमदाबाद में होगा। वहीं 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ में मैच गुवाहटी खेले जाएंगे। आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की ओर से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम का सर्वे करवाया था, इसके बाद 700 पेज की रिपोर्ट में स्टेडियम में कई सुरक्षा मानकों में कमी बताई गई थी। अब समय ही बनाएगा कि जयपुर को इस बार आईपीएल मैचों की मेजबानी मिलती है या नहीं।PC: navbharattimes.indiatimesअपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें


Source: Navbharat Times March 12, 2026 03:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */