क्या भारत पर भी लगेगा एक्स्ट्रा टैरिफ? ट्रेड डील पर उठे सवाल तो ट्रंप ने तस्वीर कर दी साफ - News Summed Up

क्या भारत पर भी लगेगा एक्स्ट्रा टैरिफ? ट्रेड डील पर उठे सवाल तो ट्रंप ने तस्वीर कर दी साफ


कोर्ट के फैसले के कुछ ही घंटे बाद व्‍हाइट हाउस की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किए गए सवाल का भी जवाब दिया. क्‍या ट्रेड फ्रेमवर्क पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर पड़ेगा, इस सवाल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ना' में जवाब दिया. उन्‍होंने साफ कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा. बता दें कि भारत के साथ अंतरिम ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने टोटल टैरिफ को 50% से घटा कर 18% कर दिया है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के 'रेसिप्रोकल टैरिफ' को अवैध ठहराया है, जिसके बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ट्रंप ने 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.


Source: NDTV February 21, 2026 10:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */