क्या 'खाली' है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सरकारी बंगला? इस वजह से उठ रहे सवाल... - News Summed Up

क्या 'खाली' है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सरकारी बंगला? इस वजह से उठ रहे सवाल...


क्या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का बंगला खाली है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि लोकसभा सचिवालय ने नवनिर्वाचित सांसदों को जो घर/बंगला/फ्लैट चुनने के लिए सर्कुलर भेजा है, उसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आधिकारिक आवास 12 तुगलक लेन भी शामिल है. इनमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आधिकारिक बंगले को आवंटन के लिए खाली/उपलब्ध बंगलों में डाला गया है. राहुल गांधी का मौजूदा बंगला टाइप 8 की श्रेणी का है जो सबसे ऊंची श्रेणी है. यानी नवनिर्वाचित सांसदों में से वैसे सांसद जो टाइप 8 बंगले के योग्य हैं वो राहुल गांधी का बंगला मुआयना करने जा सकते हैं साथ ही इस बंगले में शिफ्ट होने लिए आवेदन दे सकते हैं.


Source: NDTV June 10, 2019 18:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */