2008 में गठन कंपनी का गठन 2008 में हुआ था। ड्रीम11 की बेवसाइट के मुताबिक हर्षित शाह इसके सीईओ और को-फाउंडर हैं जबकि भावित सेठ सीओओ और को-फाउंडर हैं। विक्रांत मुदलियर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अभिषेक रवि चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर और अमित शर्मा चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर हैं।हर्षा भोगले को बनाया ब्रांड एंबेसडर 2012 में उसने Freemium Fantasy Cricket लॉन्च किया था। 2014 में उसके यूजर्स की संख्या 1 लाख पहुंच गई। 2015 में उसने सिरीज ए फंडिंग की। 2016 में कंपनी के यूजर्स की संख्या 13 लाख पहुंच गई। 2017 में कंपनी ने सीरीज सी फंडिंग की और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। 2018 में कंपनी के यूजर्स की संख्या 1.7 करोड़ पहुंच गई।
Source: Navbharat Times August 18, 2020 10:28 UTC