कोरोना से दो की मौत, एक नया संक्रमित - News Summed Up

कोरोना से दो की मौत, एक नया संक्रमित


संवाद सहयोगी, मोगा : जिले में रविवार को एक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। सेहत विभाग ने रविवार को 109 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है, अब जिले में संक्रमित केसों की संख्या 37 हो गई है।सिविल सर्जन डा. अमरप्रीत कौर बाजवा ने कहा कि रविवार को जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, अब जिले में कुल कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 37 हो गई है। अब तक कुल 79241 सैंपल एकत्रित किए है, जिनमें से 60679 सैपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वही 91 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। इसके साथ सेहत विभाग ने 109 सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए भेजे हैं, जबकि अब तक 2603 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके है। उन्होंने बताया कि रविवार को दो लोगों की मौत होने के बाद अब तक 93 लोगों की मौत हो चुकी है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */