कोरोना से ठीक होने के लिए पिया ज्यादा पानी, आईसीयू में करवाना पड़ा दाखिल - News Summed Up

कोरोना से ठीक होने के लिए पिया ज्यादा पानी, आईसीयू में करवाना पड़ा दाखिल


घरेलू नुस्खों कई बार बड़ा काम कर जाते हैं। कई बार काम तमाम कर जाते हैं। यूके के शहर ब्रिस्टल से एक खबर सामने आई है। यहां एक बंदे को कोविड के लक्षण थे। उसके बाद उसने जरूरत से ज्यादा पानी पीना शुरू कर दिया। उसने सोचा कि ये एक नुस्खे की तरह काम करेगा और वो बिलकुल ठीक हो जाएगा। लेकिन बंदे ने इतना पानी पिया कि उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।आईसीयू में किया गया दाखिलदरअसल, 34 वर्षीय ल्यूक विलियमसन को कोरोना हुआ तो डॉक्टर ने उन्हें दिन में दो लीटर तक पानी पीने की सलाह दी थी। पर ल्यूक ने दिन में पांच लीटर तक पानी पीया। उनकी बॉडी से सोडियम कम हो गया। इसके कारण वो बाथरूम में बेहोश होकर गिर गए। उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें इंटेसिव केयर यूनिट दाखिल किया।दिमाग में सूजन आ गईडॉक्टर्स ने बताया ज्यादा मात्रा में पानी पीने की वजह से उनकी बॉडी में सॉल्ट की कमी हो गई। यहां तक कि उनके दिमाग में भी सूजन है। दो से तीन दिनों तक उन्हें आईसीयू में रखा गया। अब वो पूरी तरह से रिकवर कर चुके हैं।


Source: Navbharat Times December 31, 2020 06:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */