'कोरोना वॉरियर्स' बनकर भोपाल में आयकर अधिकारियों ने की बड़ी छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति बरामद - News Summed Up

'कोरोना वॉरियर्स' बनकर भोपाल में आयकर अधिकारियों ने की बड़ी छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति बरामद


सूत्र बताते हैं कि इन दो बिजनेस ग्रुप में से एक का प्रमुख फेथ ग्रुप का राघवेंद्र सिंह तोमर हैं जो एक प्रभावशाली नेता का करीबी माना जाता है. करीब 150 अधिकारियों की टीम ने 20 ठिकानों पर छापेमारी कीयह मंत्री ग्‍वालियर-चंबल क्षेत्र से हैं और बताया जाता है कि इन्‍होंने मार्च के महीने में कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली कमलनाथ सरकार को गिरवाने में अहम भूमिका निभाई थी. कांग्रेस प्रवक्‍ता नरेंद्र सलूजा ने इस छापेमारी को लेकर ट्वीट किया, इसमें उन्‍होंने लिखा, यह (छापेमारी) कुछ और नहीं, इन कैबिनेट मंत्री के रुतबे को सीमित करने का कदम है. बीजेपी को अब तोमर के साथ इन मंत्रीजी के संबंधों को स्‍पष्‍ट करना चाहिए. पार्टी प्रवक्‍ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, 'आयकर विभाग कानून के मुताबिक अपना काम कर रहा है लेकिन कांग्रेस केवल बीजेपी नेताओं की छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है. '


Source: NDTV August 20, 2020 16:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */