मार्च डिलिवरी में गिरावट मार्च 2021 डिलिवरी वाली चांदी में भी इस समय गिरावट देखी जा रही है। इस समय यह 68 रुपये की गिरावट के साथ 65421 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। अभी तक इसमें 102 लॉट का कारोबार हुआ है। आज सुबह यह 7 रुपये की तेजी के साथ 65496 के स्तर पर खुली थी।चांदी में मामूली तेजी इंटरनैशनल मार्केट में चांदी में मामूली तेजी देखी जा रही है। इन्वेस्टिंग डॉट कॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुबर के 10.45 बजे 20 दिसंबर को डिलिवरी वाली चांदी इस समय 24.80 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। हालांकि सोने की कीमत पर दबाव दिख रहा है। इस समय 20 दिसंबर को डिलिवरी वाला सोना 1.35 डॉलर की गिरावट के साथ 1886.15 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Source: Navbharat Times November 17, 2020 05:26 UTC