नई दिल्ली । केरल और महाराष्ट्र (Maharashtra) में 100 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस (Corona virus) की चपेट में आने की आशंका के मद्देनजर चिकित्सकीय निगरानी (Medical Monitoring) में रखा गया है. केरल के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में 172 लोगों को घर पर और सात को विभिन्न अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है।अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संपर्क में आने की आशंका को देखते हुए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती तीन लोगों में से दो में इसके संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, एहतियातन अब भी उन्हें निगरानी में रखा गया है जबकि तीसरे व्यक्ति के खून के नमूने की जांच के नतीजे का इंतजार है।प्रधान सचिव पीके मिश्रा के अध्यक्षता में बैठक हुईआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके. मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने चीन में कोरोना वायरस के फैलने के घटना सामने आने के बाद उठाए गये कदमों के बारे में बताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर यह बैठक हुई. कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, विदेश सचिव, रक्षा सचिव, स्वास्थ्य सचिव, नागर विमानन सचिव और अन्य कई शीर्ष अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। एजेंसी
Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 07:30 UTC