मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ बुधवार को जीटीबी अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अरविद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने अस्पतालों में जल्द ही 663 आइसीयू बेड बढ़ाएगी। इसमें से 232 आइसीयू बेड जीटीबी अस्पताल में ही अगले दो दिनों में बढ़ाए जाएंगे।जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ बुधवार को जीटीबी अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अरविद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने अस्पतालों में जल्द ही 663 आइसीयू बेड बढ़ाएगी। इसमें से 232 आइसीयू बेड जीटीबी अस्पताल में ही अगले दो दिनों में बढ़ाए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार ने भी दिल्ली को 750 आइसीयू बेड देने का भरोसा दिया है। इस तरह से कोरोना के मरीजों के लिए 1400 से अधिक आइसीयू बेड जल्द उपलब्ध होंगे। उन्होंने बढ़ते संक्रमण के बावजूद शानदार तरीके से स्थिति को संभालने के लिए दिल्ली सरकार के अस्पतालों के डॉक्टरों की सराहना की है।इससे पहले मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले काफी बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी दिल्ली में कोरोना बेड की स्थिति ठीक-ठाक है। सभी अस्पतालों में अभी कोविड बेड खाली हैं। कुछ बड़े निजी अस्पतालों को छोड़ दें, तो लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बेड उपलब्ध हैं। सीएम ने कहा कि अस्पतालों में आइसीयू बेड की काफी कमी हो गई है। पूरी दिल्ली में आइसीयू बेड कम बचे हैं। इसलिए इसे बढ़ाने की कवायद चल रही है। उन्होंने कहा कि जीटीबी अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर तत्काल 232 आइसीयू बेड बढ़ाने के लिए तैयार हो गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त हमारे सामने दो चुनौतियां हैं। कोरोना के संक्रमण को कैसे कम किया जाए और दूसरा मरीजों को कैसे सही समय पर अच्छे से अच्छा इलाज मिल सके। सीएम अरविद केजरीवाल ने कहा कि इस समय दिल्ली में कोरोना के मामले काफी ज्यादा हैं। लेकिन कुछ देशों में संक्रमण बढ़ने पर अव्यवस्था नजर आने लगी थी। राजधानी में यह हालात नहीं बने। दिल्ली के डॉक्टरों ने बहुत शानदार काम किया है। आज दिल्ली में किसी भी अस्पताल में कॉरिडोर के अंदर मरीज पड़े हुए नहीं मिले रहे। सबको सही समय पर अच्छा इलाज मिल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के अन्य अस्पतालों के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों को हरसंभव मदद दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 18, 2020 15:56 UTC