कोरोना नियमों का उल्लंघन: पार्टनर जॉर्जिना के साथ छुट्टियां मनाने गए रोनाल्डो मुश्किल में पड़ सकते हैं, पुलिस कर रही जांच - News Summed Up

कोरोना नियमों का उल्लंघन: पार्टनर जॉर्जिना के साथ छुट्टियां मनाने गए रोनाल्डो मुश्किल में पड़ सकते हैं, पुलिस कर रही जांच


Hindi NewsSportsCristiano Ronaldo Breaks Coronavirus Rules On Two Day Break With Partner Georgina RodriguezAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना नियमों का उल्लंघन: पार्टनर जॉर्जिना के साथ छुट्टियां मनाने गए रोनाल्डो मुश्किल में पड़ सकते हैं, पुलिस कर रही जांचरोम 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकइटैलियन क्लब युवेंटस से खेलने वाले रोनाल्डो अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्स के साथ मंगलवार और बुधवार को नॉर्थ-वेस्ट इटली के वाले डि ऑस्टा क्षेत्र में कोरमायुर में छुट्टियां बिताने गए थे। (फाइल फोटो)पुर्तगाल और युवेंटस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो मुश्किलों में पड़ सकते हैं। उनपर कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। दरअसल, 2 दिनों के रेस्ट पर वे पहड़ों में छुट्टियां मनाने गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।दो दिन के रेस्ट पर पहाड़ों में छुट्टी मनाने गए थे रोनाल्डोइटैलियन क्लब युवेंटस से खेलने वाले रोनाल्डो अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्स के साथ मंगलवार और बुधवार को नॉर्थ-वेस्ट इटली के वाले डि ऑस्टा क्षेत्र में कोरमायुर में छुट्टियां बिताने गए थे। दोनों ने यहां दो दिन बिताए। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया।कोरोना नियमों के मुताबिक उन्हें घर से निकलने की इजाजत नहींइटैलियन लीग में खेलने वाले रोनाल्डो पास के एरिया पीडमोंट में रहते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के मौजूदा नियमों के मुताबिक उन्हें अपने घर से दूसरे क्षेत्र में जाने की इजाजत नहीं है। वे सिर्फ इमरजेंसी कंडिशन यानी अपने दूसरे घर जाने के लिए ही सिर्फ यात्रा कर सकते हैं।मामले की जांच कर रही है पुलिसइसके अलावा उन्हें दो क्षेत्रों की यात्रा करने की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोप साबित होने पर रोनाल्डो के खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है।फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड​​​​​​​रोनाल्डो ने हाल ही में फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रिया के जोसफ बिकान, ब्राजील के लीजेंड पेले और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि 20 जनवरी को इटेलियन सुपर कप के फाइनल में हासिल की। सबसे ज्यादा गोल के मामले में रोनाल्डो के बाद बिकान 759 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।मेसी 719 गोल के साथ 5वें नंबर परसबसे ज्यादा गोल की लिस्ट में पेले 757 गोल के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनके बाद हमवतन रोमारियो हैं, जिन्होंने 743 गोल दागे। मेसी 5वें नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अब तक 719 गोल किए हैं। फिलहाल, मेसी और रोनाल्डो के बीच 41 गोल का अंतर है।


Source: Dainik Bhaskar January 29, 2021 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */