कोरोना देश में: बीते दिन 1.14 लाख संक्रमित मिले, 2681 की मौत और 1.89 लाख ठीक हुए; 10 दिन में 9.42 लाख एक्टिव केस कम हुए - News Summed Up

कोरोना देश में: बीते दिन 1.14 लाख संक्रमित मिले, 2681 की मौत और 1.89 लाख ठीक हुए; 10 दिन में 9.42 लाख एक्टिव केस कम हुए


महाराष्ट्रयहां शनिवार को 13,659 लोग संक्रमित पाए गए। 21,776 लोग ठीक हुए और 741 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 99,512 लोगों की मौत हो गई। 1.88 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।2. छत्तीसगढ़राज्य में शनिवार को 1,356 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,408 लोग ठीक हुए और 30 की मौत हो गई। अब तक 9.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,192 लोगों की मौत हो चुकी है। 24,895 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।3. गुजरातराज्य में शनिवार को 996 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,004 लोग ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 8.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,921 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 20,087 लोगों का इलाज चल रहा है।4. राजस्थानयहां शुक्रवार को 942 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,408 लोग ठीक हुए और 30 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,631 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 21,550 मरीजों का इलाज चल रहा है।6. दिल्लीदिल्ली में शनिवार को 414 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,683 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक 14.28 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,557 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 6,731 मरीजों का इलाज चल रहा है।


Source: Dainik Bhaskar June 06, 2021 02:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */