1 /4 मोहब्बत की मिसाल…दुनियाभर में कोरोना वायरस के 9 लाख से अधिक केस आ चुके हैं। बहुत से लोग हैं, जो इस वायरस को हराकर फिर से आम जिंदगी में लौटना चाहते हैं। एक बुजुर्ग कपल है इटली का, जिन्होंने दुनिया को बताया कि इस मुश्किल दौर में भी वह कैसे खुशियां तालाश रहे हैं। दरअसल, 71 वर्षीय सैंड्रा और उनके 73 साल के पति जियानकार्लो, Marche के पूर्वी इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। मेडिकल स्टाफ की मदद से दोनों ने अपनी 50वी सालगिरह सेलिब्रेट की। वो भी आईसीयू वार्ड में।
Source: Navbharat Times April 14, 2020 12:22 UTC