कोरोना के हर रूप पर भारी पड़ेगा Covaxin और Covishield का कॉकटेल! जानें कैसे होगा मिक्‍स्‍ड डोज का ट्रायल - News Summed Up

कोरोना के हर रूप पर भारी पड़ेगा Covaxin और Covishield का कॉकटेल! जानें कैसे होगा मिक्‍स्‍ड डोज का ट्रायल


फिलहाल तमिलनाडु के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) को वैक्‍सीन कॉकटेल के ट्रायल की अनुमति मिली है। 300 स्‍वस्‍थ वालंटियर्स को कोविशील्‍ड और कोवैक्‍सीन की एक-एक डोज दी जाएगी। ट्रायल दो ग्रुप्‍स में बंटा होगा। पहले ग्रुप वालों को कोवैक्‍सीन पहले लगेगी और दूसरे ग्रुप के लोगों को पहले कोविशील्‍ड दी जाएगी। दूसरे डोज अलग वैक्‍सीन की होगी।मिक्‍स्‍ड डोज: रिसर्च क्‍या बताती है? कुछ स्‍टडीज में यह बात सामने आई कि अलग-अलग वैक्‍सीन को मिक्‍स करने से कोविड-19 के खिलाफ ज्‍यादा सुरक्षा मिलती है। स्‍पेन में रिसर्चर्स ने पाया कि लोगों को ऑक्‍सफर्ड-अस्‍त्राजेनेका और फाइजर-बायोएनटेक, दोनों के टीक लगाना सुरक्षित है और बेहतर इम्‍युन रेस्‍पांस ट्रिगर होता है।ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने पाया कि अगर दो टीकों को मिक्‍स किया जाए तो कोई बड़ा खतरा नहीं है। मगर साइड इफेक्‍ट्स जरूर बढ़ सकते हैं। 'द लैंसेट' में छपे लेख के अनुसार, रिसर्चर्स ने वालंटियर्स को पहले ऑक्‍सफर्ड-अस्‍त्राजेनेका की डोज दी और उसके बाद फाइजर-बायोएनटेक की। ऐसे लोगों में साइड इफेक्‍ट्स ज्‍यादा दिखे जो कि जल्‍द ही दूर भी हो गए। वैक्‍सीन का क्रम बदलने पर भी नतीजों में बदलाव नहीं दिखा।


Source: Navbharat Times August 11, 2021 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */