Hindi NewsNational26 January 2021Republic Day Parade Amid New Coronavirus Strain; Visitors Number May Be ReducedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना के बीच गणतंत्र दिवस: परेड में आने वाले विजिटर्स की संख्या में कटौती हो सकती है, सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए सरकार फैसला लेगीनई दिल्ली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोकोरोना की वजह से केंद्र सरकार रिपब्लिक डे परेड में विजिटर्स की संख्या कम करने पर विचार कर रही है। (फाइल फोटो)कोरोना की वजह से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले विजिटर्स की संख्या में कटौती की जा सकती है। समारोह में सिटिंग अरेंजमेंट में सोशल डिस्टेंसिंग नॉर्म्स को देखते हुए सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना से सुरक्षा को ध्यान में रखकर सरकार कई सेफ्टी प्रपोजल पर विचार-विमर्श कर रही है।ब्रिटेन के PM चीफ गेस्ट होंगेब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस साल रिपब्लिक डे पर होने वाले समारोह के चीफ गेस्ट होंगे। इसके लिए सरकार ने उन्हें न्योता भेजा था, जिसे उन्होंने मान लिया था। भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने खुद यह जानकारी दी थी।सेना के 150 जवान संक्रमित मिले थेइससे पहले 26 जनवरी और आर्मी डे की परेड में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सेना के 150 जवान संक्रमित मिले थे। देश भर से करीब 2000 जवान नवंबर के आखिर में दिल्ली आए थे। रिहर्सल के बाद गणतंत्र दिवस और आर्मी डे की परेड में शामिल होना था।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 13:00 UTC