कोरोना की तीसरी लहर: दिल्ली में हर घंटे दम तोड़ रहे तीन से ज्यादा कोविड मरीज - News Summed Up

कोरोना की तीसरी लहर: दिल्ली में हर घंटे दम तोड़ रहे तीन से ज्यादा कोविड मरीज


करीब 40 हजार ऐक्टिव केस दरअसल, बीते सप्ताह में तो हर दिन 90 मौतें हुईं। गुरुवार, 12 नवंबर को 104 मौतें हुईं जो एक दिन में हुईं मौतों का अब तक का रिकॉर्ड है। शनिवार को 96 मौतों का दूसरा जबकि अगले ही दिन रविवार को 95 मौतों का तीसरा रिकॉर्ड बना। अब तक दिल्ली में 7,614 मौतें हो चुकी हैं। इसके साथ ही कुल कोविड मृत्यु दर 1.5% है। यहां 39,990 ऐक्टिव केस हैं जबकि 4,37,801 मरीज ठीक हो चुके हैं।सबसे ज्यादा मौतें जून में दिल्ली में पहला कोविड केस 2 मार्च को मिला था। उस महीने दो मरीजों की मौत हो गई थी और अगले महीने से हर दिन करीब-करीब दो मौतें हुईं। मई महीने में 424 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा और इस तरह हर दिन का औसत 13.3 रहा। जून में 2,269 मरीजों की मौत हुई और हर दिन का औसत बढ़कर 75.6 हो गया। जुलाई महीने में औसत मौतों का आंकड़ा बहुत कम होकर 39.3 हो गया। अगस्त में यह और गिरा और 15.5 पर आ सिमटा। हालांकि, सितंबर से इसमें फिर से वृद्धि होने लगी और उस महीने 917 मौतों के साथ औसत 30.5 हो गया। अगले महीने अक्टूबर में यह और बढ़कर 37 पर पहुंच गया।यह रही पॉजिटिविटी रेट की रफ्तार नवंबर महीने में पॉजिटिविटी रेट 12.8 रहा। यानी हर 100 नमूनों की जांच में औसतन 12.8 नमूने पॉजिटिव पाए गए। जून में यह 21.1% था। उस महीने किसी-किसी दिन यह बढ़कर 30% को भी पार कर गया था। जुलाई में कुल पॉजिटिविटी रेट गिरकर 9.6% पर आ गया। सितंबर और अक्टूबर में इसमें और गिरावट आई और यह क्रमशः 7% और 6.6% पर आ गया। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन 4,288 से बढ़कर अभी 4,358 हो गए हैं।दिल्ली में कोविड के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े कुल ऐक्टिव केस में 27,089 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 8,741 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अस्पतालों के 47.5% कविड बेड अब भी काली हैं लेकिन कोविड मरीजों के लिए आरक्षित आईसीयू बेड लगातार भरते जा रहे हैं। दिल्ली के अस्पतालों में कुल 1,342 आईसीयू बेड कोविड मरीजों के लिए रिजर्व रखे गए हैं जिनमें अब सिर्फ 164 यानी 12.2% बेड खाली रह गए हैं।तीसरी लहर घट रही है: स्वास्थ्य मंत्री​कोरोना जांच शिविर में 14 संक्रमित मिले राजेंद्र नगर के ईएसआईसी अस्पताल में रविवार को कोरोना जांच शिविर लगाया गया। यहां 76 लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। नोडल ऑफिसर डॉ. अनिल कुश ने बताया कि 76 लोगों की जांच में 14 केस पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि दिवाली के मौके पर भी लोग जांच कराने पहुंचे थे, जिसमें से 16 लोग संक्रमित मिले। इन सभी की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।


Source: Navbharat Times November 16, 2020 07:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */