कोरोना काल में दिल्ली मेट्रो कर रही नया करिश्मा, डबल डेक पुल पर दौड़ेगी ट्रेन - News Summed Up

कोरोना काल में दिल्ली मेट्रो कर रही नया करिश्मा, डबल डेक पुल पर दौड़ेगी ट्रेन


डबल-डेक में क्‍या है खास? यह दिल्‍ली में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्‍ट है। महरौली-बदरपुर रोड पर यह सेक्‍शन बनेगा। 2.4 किलोमीटर लंबे स्‍ट्रक्‍चर से तीन लेयर में ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। मंदिर मार्ग क्रॉसिंग पर एक अंडरपास बनाया जाएगा। फ्लाईओवर की शुरुआत ठीक संगम विहार मेट्रो स्‍टेशन के साथ होगी और वह आंबेडकर नगर स्‍टेशन तक जाएगा। साकेत जी-ब्‍लॉक स्‍टेशन को इंटरचेंज स्‍टेशन के स्‍प में बनाया जाएगा।संगम विहार से साकेत तक बेरोकटोक आना-जाना जब यह सेक्शन बनकर पूरा हो जाएगा, तो पूरी महरौली-बदरपुर रोड सिग्नल फ्री हो जाएगी और संगम विहार से साकेत तक लोग बिना कहीं रुके आ-जा सकेंगे, जिससे इस इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर हो जाएगी। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से एमबी रोड पर जाने वाले लोग रैंप का इस्तेमाल कर सकेंगे, तो वहीं अंडरपास के जरिए लोग एमबी रोड से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की तरफ आसानी से जा सकेंगे।


Source: Navbharat Times August 18, 2020 04:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */