कोरोनावायरस का असर: इस साल अब तक सिर्फ 5 नए मॉल खुले, महामारी से पहले इस साल देशभर में 54 मॉल लांच होने का था अनुमान - News Summed Up

कोरोनावायरस का असर: इस साल अब तक सिर्फ 5 नए मॉल खुले, महामारी से पहले इस साल देशभर में 54 मॉल लांच होने का था अनुमान


Hindi NewsBusinessCovid 19 Effect Only 5 New Malls Opened So Far This YearAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोनावायरस का असर: इस साल अब तक सिर्फ 5 नए मॉल खुले, महामारी से पहले इस साल देशभर में 54 मॉल लांच होने का था अनुमाननई दिल्ली 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकये 5 नए शॉपिंग मॉल कुल 27.5 लाख वर्ग फुट स्पेस में फैले हुए हैंएनरॉक रिटेल की रिपोर्ट के मुताबिक पांचों नए मॉल गुड़गांव, दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरू जैसे शहरों में खुले2021 के अंत तक देशभर में 14 नए मॉल शुरू हो सकते हैं, इनका कुल स्पेस 59 लाख वर्ग फुट होने का अनुमान हैशॉपिंग मॉल की लांचिंग पर भी कोरोनावायरस का बेहद बुरा असर पड़ा है। ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनरॉक रिटेल ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि इस साल अब तक देशभर में सिर्फ 5 मॉल का ऑपरेशन शुरू हो पाया है। महामारी शुरू होने से पहले पूरे देश में इस साल 54 मॉल शुरू होने का अनुमान जताया गया था।रिपोर्ट के मुताबिक पांचों नए शॉपिंग मॉल गुड़गांव, दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरू जैसे शहरों में खुले हैं। इनका कुल स्पेस 27.5 लाख वर्ग फुट है। जिस गति से निर्माण का काम हो रहा है, उसके मुताबिक 2021 के अंत तक देशभर में 14 नए मॉल शुरू हो सकते हैं। इन 14 मॉल्स का कुल स्पेस 59 लाख वर्ग फुट होने का अनुमान है।अगले साल टॉप 7 शहरों में करीब 35 मॉल खुल सकते हैंएनारॉक रिटेल के CEO और MD अनुज केजरीवाल ने कहा कि मार्च में लॉकडाउन लगने से पहले हमारे रिसर्च में संकेत मिल रहा था कि 2020 में पूरे देश में करीब 54 नए मॉल की आपूर्ति होगी, जिनका स्पेस करीब 2.22 करोड़ वर्ग फुट होगा। इनमें से करीब 35 मॉल (करीब 1.4 करोड़ वर्ग फुट स्पेस) टॉप 7 शहरों में बनने की संभावना थी और टियर-2 और टियर-3 शहरों में 19 मॉल (76 लाख वर्ग फुट से ज्यादा स्पेस) शुरू होने का अनुमान था।मुंबई में अगले साल कम से कम 6 मॉल खुलने का अनुमानकेजरीवाल ने कहा कि 2021 में मुंबई में कम से 6 मॉल पूरे हो सकते हैं। बेंगलुरू में कम 3 मॉल पूरे हो सकते हैं। लखनऊ, तिरुअनंतपुरम और राउरकेला जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी अगले कारोबारी साल में नए मॉल सामने आ सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 11:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */