Hindi NewsBusinessDLF Debuts In Emerging Markets Category Of Dow Jones Sustainability IndexAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकॉरपोरेट सम्मान: DLF को पहली बार डाऊ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स के इमर्जिंग मार्केट्स कैटेगरी में मिली जगहनई दिल्ली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकDLF को गवर्नेंस, पर्यावरण और सामाजिक माामलों में 93 पर्सेंटाइल स्कोर मिला, जबकि सोशल रिपोर्टिंग, एनवरॉनमेंटल रिपोर्टिंग और सोशल इंटिग्रेशन सहित कई श्रेणियों में 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिलाDLF ने कहा कि वह DJSI इंडेक्स में शामिल होने वाली देश की एकमात्र रियल एस्टेट कंपनी हैकॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी के लिए इंडेक्स में जगह पाने वाली देश की सिर्फ 11 कंपनियों में वह शामिल हैदेश की प्रमुख रियल्टी कंपनी DLF Ltd ने मंगलवार को कहा कि उसे पहली बार डाऊ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (DJSI) के इमर्जिंग मार्केट्स कैटेगरी में जगह मिली है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह DJSI इंडेक्स में शामिल होने वाली देश की एकमात्र रियल एस्टेट कंपनी है। साथ ही कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी के लिए इंडेक्स में जगह पाने वाली देश की सिर्फ 11 कंपनियों में वह शामिल है।कंपनी ने कहा कि यह गवर्नेंस, सामाजिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में DLF के अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड का परिचायक है। DLF को गवर्नेंस, पर्यावरण और सामाजिक माामलों में 93 पर्सेंटाइल स्कोर मिला। सोशल रिपोर्टिंग, एनवरॉनमेंटल रिपोर्टिंग और सोशल इंटिग्रेशन सहित कई श्रेणियों में कंपनी को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला।अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, सिंगापुर, हांगकांग जैसे देशों की 250 ग्लोबल रियल एस्टेट कंपनियों में 18वां रैंकDLF ने कहा कि 2020 में कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी स्टैंडर्ड के मुताबिक अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, सिंगापुर, हांगकांग, आदि देशों की 250 ग्लोबल रियल एस्टेट कंपनियों में उसे 18वां रैंक मिला। DJSI इंडेक्स S&P डाऊ जोंस इंडिसेज और SAM मिलकर तैयार करते हैं। इस इंडेक्स में 61 उद्योगों में से सर्वाधिक सस्टेनेबल कंपनियों को शामिल किया जाता है।
Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 15:22 UTC