प्राकृतिक चिकित्सा का भी है हिस्सा -आपको बता दें की ग्रेप सीड ऑइल प्राकृतिक चिकित्सा यानी नैचुरोपैथी की दुनिया में भी बहुत अधिक लोकप्रिय है। यह एक विश्वसनीय औषधि है, जो आंखों से लेकर त्वचा और हृदय संबंधी अनेक बीमारियों को दूर करती है। यूरोप में सौंदर्य और चिकित्सा जगत में अंगूर के बीजों के तेल का उपयोग करीब 6 हजार साल से किया जा रहा है। -त्वचा को सुंदर बनाए रखने के लिए इस तेल का उपयोग आमतौर पर शुद्ध रूप में नहीं किया जाता है। यानी सिर्फ इसी तेल को त्वचा पर सीधे तौर पर अप्लाई नहीं किया जाता है। बल्कि अन्य प्राकृतिक तेलों के साथ इसका ब्लैंड तैयार करके इसे त्वचा पर उपयोग किया जाता है।त्वचा को इस तरह जवां बनाता है यह तेल -ग्रेप सीड ऑइल बहुत ही प्रभावी तेल है। यह तेल खासतौर पर त्वचा में कसावट लाने और इसे बेदाग रखने का काम करता है। इससे त्वचा में झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। पिंपल, एक्ने और डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे इत्यादि की समस्या नहीं होती है। -यह एक बड़ी वजह है कि कैलिफोर्निया की ज्यादातर महिलाओं का चेहरा एकदम चिकना और रिंकल फ्री होता है। हमारे यहां जिस तरह स्किन को टोन करने या मेकअप रीमूव करने के लिए गुलाबजल का उपयोग किया जाता है, ठीक इसी तरह कैलिफोर्निया की महिलाएं ग्रेप सीड ऑइल ब्लैंड का उपयोग करती हैं।विटमिन-ई का शानदार सोर्स -हम अक्सर अपने आर्टिकल्स के माध्यम से आपको बताते रहते हैं कि सुंदर और स्वस्थ त्वचा के लिए जिन विटमिन्स की सबसे अधिक जरूरत होती है, उनमें विटमिन-ए, ई और सी मुख्य रूप से शामिल हैं। अंगूर के बीजों के तेल में विटमिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि यह तेल आपकी त्वचा को हमेशा युवा और आकर्षक बनाए रखने में प्रभावकारी है।त्वचा को निरोग रखता है यह तेल -हम सभी की त्वचा पर आमतौर पर जो बीमारियां होती हैं, वे किसी ना किसी बैक्टीरिया और फंगस के कारण होती हैं। त्वचा के ऊपरी हिस्से पर असर करनेवाली कम ही बीमारियां ऐसी होती हैं, जो शरीर के अंदर से जुड़ी होती हैं, खासतौर पर अगर ये सिर्फ स्किन डिजीज हैं तब। जैसे, एग्जिमा, एलर्जी, स्किन इंफेक्शन ये सभी एक तरह के संक्रामक रोग होत हैं। -ये रोग एक से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं और इनकी वजह अलग-अलग रोगाणु होते हैं, जो त्वचा पर प्रभावी होते हैं। लेकिन जो महिलाएं या पुरुष अंगूर के बीजों का तेल अपनी त्वचा पर लगाते हैं, उन पर इन रोगाणुओं का प्रभाव नहीं हो पाता है। क्योंकि इस तेल के प्राकृतिक गुण उनकी त्वचा के मैकेनिज़म को इतना मजबूत बना देते हैं कि संक्रमण फैलानेवाले ये अदृश्य जीव त्वचा पर ठहर ही नहीं पाते हैं।जवां और निखरी हुई त्वचा -ग्रेप सीड ऑइल में ऐंटिऑक्सीडेंट्स, एस्टिजेंट, विटमिन-ई, पॉलिअनसैचुरेटेड फैट और फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ये सभी गुण आपको जवां और निखरी हुई त्वचा देने में सहायता करते हैं। जब आप अपनी त्वचा पर ग्रेप सीड ऑइल का उपयोग करते हैं तो यह आपकी त्वचा के अंदर गैर जरूरी सूजन को कम करने का काम करता है। -ग्रेप सीड ऑइल को त्वचा पर लगाने से कोशिकाओं की रिपेयरिंग काम बहुत तेजी के साथ होता है। इससे आपकी त्वचा निखरी हुई और जवां रहती है। हम आपको बता चुके हैं कि एक दिन आपके शरीर की करीब 40 हजार कोशिकाएं मर जाती हैं, जो बाद में डेड स्किन या मैल के रूप में आपके शरीर पर चिपकी रहती हैं।डेड सेल्स हटाए और एक समान रंगत लाए -ग्रेप सीड ऑइल का नियमित उपयोग इस तरह की डेड सेल्स को शरीर के ऊपर से प्राकृतिक रूप से हटाने का काम करता है। यदि आपके शरीर पर त्वचा का रंग जगह-जगह अलग हो यानी आपका स्किन टोन अनइविन हो तो ग्रेप सीड ऑइल आपको एक समान रंगत पाने में मदद करेगा।
Source: Navbharat Times December 30, 2020 02:47 UTC