कैरेबियन सागर में जहाज डूबने से 27 मछुआरों की मौत, 9 लापता - News Summed Up

कैरेबियन सागर में जहाज डूबने से 27 मछुआरों की मौत, 9 लापता


कैरेबियन सागर में खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने गये मछुआरों का जहाज डूब गया। उसमें सवार 27 मछुआरों की मौत हो गई और 9 लापता हैं जबकि 55 मछुआरों को बचा लिया गया है। होंडुरास की मिलिट्री के प्रवक्‍ता जोस डोमिंगो मेजा ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह तट से 40 नॉटिकल मील की दूरी पर हुई।मेजा ने आगे बताया कि जहाज के कप्तान वाली मौसम ठीक नहीं होने के बावजूद मछली पकड़ने के लिए निकल पड़े थे। कैरेबियाई व्यावसायिक मछुआरा एसोसिएशन का कहना है कि घटना के बाद मदद के लिए आसपास की नौकाओं और जहाजों को मदद के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसी क्षेत्र में मछली पकड़ने वाला एक अन्य जहाज भी डूबा था लेकिन उसपर सवार सभी 49 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।Posted By: Monika Minal


Source: Dainik Jagran July 04, 2019 04:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */