केएल राहुल ने रोहित, युवराज, रैना जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे, न्यूजीलैंड में कर दिया कमालनई दिल्ली, जेएनएन। केएल राहुल ने न्यूजीलैंड की धरती पर टी 20 इंटरनेशनल मैच में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाकर एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कमाल की बात ये रही ही अपनी इस पारी के दम पर केएल राहुल ने भारतीय टीम के बड़े-बड़े दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया जिसमें रोहित शर्मा, युवराज सिंह व सुरेश रैना जैसे नाम खिलाड़ी शामिल हैं।न्यूजीलैंड में T20I में लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल-केएल राहुल ने ना सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि वो भारत के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड में लगातार दो मैचो में अर्धशतकीय पारी खेली। केएल राहुल से पहले न्यूजीलैड में अब तक इंटरनेशनल टी 20 क्रिकेट में भारत की तरफ से रोहित शर्मा, सुरेश रैना, युवराज सिंह और श्रेयस अय्यर ने एक-एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब केएल राहुल इन सबसे आगे निकल गए हैं। केएल राहुल ने पांच मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहले मैच में 56 रन जबकि दूसरे मैच में नाबाद 57 रन की पारी खेली।न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल टी 20 मैच में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी-केएल राहुल- 2 बारश्रेयस अय्यर - 1 बारसुरेश रैना - 1 बाररोहित शर्मा - 1 बारयुवराज सिंह - 1 बारइस साल T20I में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया केएल राहुल ने और की विराट व रोहित की बराबरी-केएल राहुल ने इस साल टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और विराट कोहली व रोहित शर्मा की बराबरी कर डाली। विराट कोहली एक साल में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इंटरनेशनल लेवल पर लगातार तीन मैचों में तीन अर्धशतक लगाने का कमाल तीन बार कर चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा ने ये कमाल एक बार किया है।T20I में लगातार तीन मैचों में तीन अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज-विराट कोहली- 3 (2012)विराट कोहली - 3 (2014)विराट कोहली- 3 (2016)रोहित शर्मा- 3 (2018)केएल राहुल- 3 (2020)Posted By: Sanjay Savernडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 26, 2020 10:36 UTC