हर्षवर्धन ने की बैठक डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से निपटने के लिए की बैठक बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और तीनों महापौर शामिलचमकी बुखार में अपनी तैयारी को लेकर लोगों और विपक्ष के निशाने पर आई मोदी सरकार ने शायद सबक सीख लिया है, जिसके बाद आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने मंत्रालय और दिल्ली के अस्पतालों की बैठक की. हर्षवर्धन, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, एम्स, आरएमएल, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग अस्पताल के एमएस और तीनों दिल्ली नगर निगम के महापौर और अधिकारी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंट के अधिकारी शामिल हुए. इस साल अब तक 91 डेंगू के मामले सामने आ चुके जिसमें 22 डेंगू के मामले दिल्ली के है वहीं बाकी मामले दिल्ली से बाहर के हैं. वहीं, मलेरिया के 92 मामले सामने आए हैं, जिसमें 44 मामले दिल्ली के हैं.
Source: NDTV July 04, 2019 07:41 UTC