कृषि मंत्री का दिग्विजय सिंह पर तंज: दुश्मन देश की भाषा बोलने वाला देश का दुश्मन, आर्टिकल 370 हटाने पर गरमाई राजनीति - News Summed Up

कृषि मंत्री का दिग्विजय सिंह पर तंज: दुश्मन देश की भाषा बोलने वाला देश का दुश्मन, आर्टिकल 370 हटाने पर गरमाई राजनीति


Hindi NewsLocalMpHoshangabadEnemy Speaking The Language Of The Country, Enemy Of The Country, Politics Heats Up On Removal Of Article 370कृषि मंत्री का दिग्विजय सिंह पर तंज: दुश्मन देश की भाषा बोलने वाला देश का दुश्मन, आर्टिकल 370 हटाने पर गरमाई राजनीतिहोशंगाबाद/हरदा 6 घंटे पहलेकॉपी लिंककृषि मंत्री कमल पटेल का ट्वीट।जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने की बात पर मप्र में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर से लाएंगे। इसे लेकर मप्र में भाजपा के नेता से कांग्रेस को घेरने मे लगे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने अब दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है।उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई थी, तब पाकिस्तान ने कहा था कि भारत को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। अब कांग्रेस से सीनियर नेता दिग्विजय है कि कांग्रेस सरकार बनने पर कश्मीर में धारा 370 पर पुनर्विचार किया जाएगा, क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ है? उन्होंने कहा जो दुश्मन देश की भाषा बोलता है वह देश का दुश्मन माना जाता है।आतंकवादियों को जी कर संबोधित करते है दिग्विजय सिंहकमल पटेल ने कहा दिग्विजय सिंह आतंकवादी को ओसामा जी और हाफिज सईद को हाफिज सईद साहब कहते हैं और पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राईक के सबूत मांगे रहे थे। अब दिग्विजय की मानसिकता देश के सामने उजागर हो चुकी है।यह कहा था दिग्विजय नेक्लब हाउस पर चैट के दौरान दिग्विजय ने कहा कि मुस्लिम बहुल राज्य में एक हिंदू राजा था। दोनों ने साथ काम किया। दरअसल, कश्मीर में सरकारी सेवाओं में कश्मीरी पंडितों को आरक्षण दिया गया था, इसलिए अनुच्छेद-370 को रद्द करना और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा कम करना अत्यंत दुखद निर्णय है। हमें निश्चित रूप से इस मुद्दे पर फिर से विचार करना होगा। इसे फिर से लाएंगे।MP में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने:दिग्विजय ने कहा- कांग्रेस सरकार आई तो कश्मीर में धारा 370 लागू करेंगे; शिवराज बोले- कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ, बीडी शर्मा ने गृहमंत्री को लिखा पत्र


Source: Dainik Bhaskar June 13, 2021 04:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */