कृषि जागरण 21 अक्टूबर, 2021 को सुबह 11 बजे "कृषि प्रदर्शनी उद्योग कोविड -19 के बाद कैसे बढ़ेगा" विषय पर एक वेबिनार का आयोजन कर रहा है. गौरतलब है कि अर्थव्यवस्था और रोजगार के स्रोत में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में, इवेंट मैनेजमेंट उद्योग के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए योजना और रणनीति बनाने की मौजूदा वक़्त सबसे ज्यादा जरूरत है. 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी के प्रकोप के साथ, प्रदर्शनी उद्योग विश्व स्तर पर बंद होता दिख रहा है. प्रस्तावित वेबिनार कृषि प्रदर्शनी उद्योग के भविष्य पर चर्चा करने और आगे का रास्ता सुझाने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र दोनों के महत्वपूर्ण हितधारकों को एक मंच पर लाएगा. कुछ राज्य सरकारें इस उद्योग के सामाजिक-आर्थिक लाभों को समझने में सफल रही हैं और कड़े प्रोटोकॉल के साथ प्रदर्शनियों को फिर से शुरू करने के लिए हितधारकों की सहायता की है.
Source: Dainik Jagran October 22, 2021 10:07 UTC