कुशीनगर में महाआरती, कड़कती ठंड में भी उमड़े लोग: भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा हुआ आयोजन - Moti pakad(Hata) News - News Summed Up

कुशीनगर में महाआरती, कड़कती ठंड में भी उमड़े लोग: भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा हुआ आयोजन - Moti pakad(Hata) News


Hindi NewsLocalUttar pradeshKushinagarMotipakadMaha Aarti In Kushinagar, People Gatheinagar News, Kushinagar Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar Red Even In The Bitter Coldकुशीनगर में महाआरती, कड़कती ठंड में भी उमड़े लोग: भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा हुआ आयोजनविनय कुमार सिंह | मोती पाकड़(हाटा), कुशीनगर 1 दिन पहलेकॉपी लिंककार्यक्रम।कुशीनगर में कड़कती ठंड के बावजूद भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह आयोजन संगठन की कुशीनगर शाखा द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को हाटा स्थित एस बी लॉन में किया गया।यह कार्यक्रम शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में संपन्न हुआ। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश के लगभग सभी जिलों में इसी तरह की महाआरती आयोजित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त और मांसाहार-मुक्त बनाना, प्रत्येक घर में मां की ज्योति प्रज्वलित करना है।आयोजन का लक्ष्य पूर्वज ऋषि-मुनियों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए सनातन संस्कृति को पुनः जागृत करना भी है। इसके साथ ही राष्ट्र रक्षा, मानवता की रक्षा और धर्म रक्षा के लिए जनमानस को संकल्पित करना भी इस महाआरती का उद्देश्य रहा।इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह, पार्टी के प्रदेश सचिव अजय सिंह, संगठन के जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और पार्टी जिला अध्यक्ष विद्यासागर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इंद्रासन, मीरा, छाया, विनय, कमलेश, चंद्रपाल, गोविंद, जसविंदर, रामआशीष, नंदू और हेमंत जैसे कार्यकर्ता भी सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां के जयकारों के साथ हुआ। इसके पश्चात मंत्रोच्चार, चालीसा पाठ और विधिवत आरती की गई। जयघोष के साथ महाआरती का समापन हुआ।आयोजकों ने बताया कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे लोग सदाचार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 11, 2026 13:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */