Hindi NewsLocalHaryanaPanipatFarmers Toll Free In Panipat, Toll Plaza Has Been Torn By Rs 50 LakhAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकिसान आंदोलन: पानीपत में किसानों का टोल फ्री जारी, टोल प्लाजा को अब तक 50 लाख का नुकसानपानीपत 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकपानीपत के L&T टोल प्लाजा से फ्री गुजरते वाहन।शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से फ्री हैं पानीपत के दोनों टोल प्लाजाकिसानों ने रविवार शाम तक टोल फ्री रखने का किया है ऐलानकृषि कानूनों के विरोध में किसानों का टोल फ्री शनिवार को भी जारी रहा। पानीपत के L&T व डाहर टोल प्लाजा शनिवार सुबह 10:30 बजे से फ्री चल रहे हैं। दोनों टोल प्लाजा पर शुक्रवार से ही किसानों ने डेरा डाला हुआ है। अब तक दोनों टोल प्लाजा को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। किसानों ने रविवार शाम तक टोल फ्री रखने का ऐलान किया है।कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा-पंजाब के साथ देशभर का किसान आंदोलित हैं। 26 नवंबर से किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करना शुरू किया था। तभी से किसान दिल्ली बॉर्डर पर कॉलोनी बसा कर आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों ने देशभर में शनिवार को दूसरी बार टोल फ्री कराया।पहली बार एक दिन के लिए टोल फ्री कराए गए थे। इस बार किसानों ने तीन दिन के लिए टोल फ्री कराए हैं। पानीपत में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना के नेतृत्व में किसानों ने दोनों टोल फ्री कराए। दोनों टोल पर किसान डेरा डाले हुए हैं। ताकि किसी वाहन से टोल न वसूला जा सके।वहीं, L&T टोल प्लाजा से 24 घंटे में करीब 48 हजार और डाहर टोल प्लाजा से 24 घंटे में करीब 18 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल फ्री होने से L&T टोल प्लाजा को अब तक करीब 30 लाख और डाहर टोल प्लाजा को करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हो चुका है।
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 06:50 UTC