Hindi NewsSportsCricketSachin Tendulkar Backed For Endorsing Unity Istandwithsachin Becomes Top TrendAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकिसानों के मुद्दे पर डिबेट: सचिन को ट्रोल करने की कोशिशों का फैंस ने आई स्टैंड विद सचिन के साथ जवाब दियामुंबई 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकसचिन ने देश के संवेदनशील मुद्दों पर बाहरी लोगों की दखलअंदाजी पर ऐतराज जताया था।किसान आंदोलन के मुद्दे पर जब विदेशी सेलिब्रिटीज ने बयानबाजी शुरू की तो भारतीय दिग्गजों ने उनसे देश के घरेलू मामले में दखल न देने की अपील की। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी उन भारतीय सितारों में शामिल रहे जिन्होंने कहा कि भारतीय अपने मुद्दे खुद सुलझाने में सक्षम हैं। इस बयान को लेकर शुरुआत में सचिन को ट्रोल करने की कोशिश की गई, लेकिन जल्द ही उनके फैंस बड़ी संख्या में समर्थन में सामने आ गए।सचिन ने की थी एकजुट रहने की अपीलसचिन ने लिखा था, 'भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक तो बन सकती हैं भागीदार नहीं हो सकती। भारतीय अपने देश को समझते हैं और इसके हित में फैसले कर सकते हैं। देश के तौर पर हमें एकजुट रहना चाहिए।' टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली ने भी इसी तरह का बयान दिया था। इसके बाद सचिन और विराट को ट्रोल करने की जमकर कोशिश की गई और उन्हें किसान आंदोलन के खिलाफ बताया गया। हालांकि, सचिन ने कहीं नहीं लिखा कि वे इस मुद्दे के पक्ष में या विरोध में हैं। उन्होंने बस इतना कहा था कि भारत से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर देश के बाहर के लोगों को बयान देने से बचना चाहिए।#IStandWithSachin और #NationWithSachin ट्रेंड हुआसचिन के फैंस ने ट्रोलर्स को जवाब देने की कोशिश में उनकी बेहतरीन पारियों और सोशल वर्क को शेयर करना शुरू किया। इसी क्रम में #IStandWithSachin और #NationWithSachin जैसे हैशटैग ट्रेंडिंग में आ गए।केरल में यूथ कांग्रेस ने कटआउट पर काला तेल डालासचिन के बयान को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश भी हुई है। केरल में यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर काला तेल डाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस हरकत की जमकर आलोचना भी हो रही है।रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा ने उठाया था किसानों का मुद्दादिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसान आंदोलन गत बुधवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया था। पॉप स्टार रिहाना, पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा, अमेरिकी एक्ट्रेस अमांडा कर्नी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस आदि ने आंदोलन के पक्ष में संदेश लिखे थे।
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2021 14:15 UTC